– गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार तक होगा
भिण्ड, 24 मार्च। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्र 12 मार्च 2026 के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति के क्रियान्वयन हेतु निर्धारित एसओपी जारी की गई थी। इसमें उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुए चंबल संभाग में खरीदी 7 अप्रैल से किए जाने के निर्देश हैं। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा। गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर किया जाएगा।
संकल्प से समाधान शिविर अटेर में 25 मार्च को
भिण्ड। शासन की विभिन्न 106 जन योजनाओं/ सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय करने हेतु संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चलाया जा रहा है। जिसका तृतीय चरण 26 मार्च तक चलाया जाएगा। इस हेतु विकास खण्ड स्तरीय शिविर अटेर में 25 मार्च को विश्रामगृह अटेर में आयोजित किया जा रहा है।

