एसपी चौहान ने फॉरेंसिक वैन और नए वाहनों को दिखाई हरी झण्डी
रीवा, 24 मार्च। पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा रीवा जिले को नवीन और अत्याधुनिक वाहनों की सौगात दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं एएसपी आरती सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चना कर इन वाहनों को विभागीय सेवा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तकनीकी रूप से सशक्त होगी पुलिस
इन नए संसाधनों के शामिल होने से जिले की कानून-व्यवस्था, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान की क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस की कार्य क्षमता और गतिशीलता बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में मिलेगा।
बेड़े में शामिल प्रमुख वाहन और उनकी विशेषताएं
वाहन का प्रकार पंजीकरण संख्या मुख्य उपयोग एफएसएल मोबाइल फॉरेंसिक वैन क्र. एम.पी.03 जेड.ए.1487 ‘सीन ऑफ क्राइमÓ पर वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन और त्वरित विश्लेषण हेतु। बोलेरो नियो (2 वाहन) क्र. एम.पी.03 जेड.ए.1487, 1580 फील्ड ड्यूटी, गश्त और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित पहुंच के लिए। फोर्स मिनी बस क्र. एम.पी.03 जेड.ए.1489 कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस बल के सुगम आवागमन हेतु टाटा ट्रक क्र. एम.पी.03 जेड.ए.1476 है। विशेष रूप से टाटा विंगर मॉडल पर आधारित एफएसएल वैन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह वैन घटना स्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण के लिए विशेष उपकरणों से सुसज्जित है। इसके माध्यम से अपराध अनुसंधान अधिक सटीक और प्रभावी हो सकेगा, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में तकनीकी मदद मिलेगी।


