भिण्ड, 23 मार्च.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अटेर विधानसभा क्षेत्र के पीपरी मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विरासत होटल में आयोजित किया गया। जिसके द्वितीय दिवस में प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणी योजनाओं को केन्द्रित करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। समापन सत्र पर भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर भाजपा नेता डॉ. दुबे ने माल्यार्पण कर किया।
समापन सत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने राज्य सरकार की योजनाओं को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं महिलाओं और किसनों सर्व समाज गरीब मजदूर के विकास की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सेवा त्याग और तपस्या ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है, जो पार्टी की विचारधारा ने प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उन्हें अच्छे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए प्रशिक्षित किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं हैं जैसे लाडली बहना योजना के माध्यम से 1500 रुपए में प्रति माह उनका सम्मान देने की योजना के साथ मुख्यमंत्री पहुंचा रहे हैं। किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार से 6 हजार और राज्य सरकार से 4 हजार यानी मप्र के किसानों को 10 हजार की राशि उनके खाते में पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत कार्ड योजना महिलाओं के लिए नि:शुल्क गैस उज्ज्वला योजना मुख्यमंत्री विभाग कन्यादान योजना मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं युवा और किसानों, प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के संकट में स्वदेशी वैक्सीन नि:शुल्क वैक्सीन लगाकर उनके जीवन को आगे बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा किसानों के लिए नदी जोड़ परियोजना, महिलाओं के लिए नारी शक्ति अधिनियम, स्वसहायता समूह, लखपति दीदी एवं गरीब मजदूरों के लिए निशुल्क राशन ऐसी अनेक योजनाओं ने हर व्यक्ति को पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय योजना के साथ जोड़ा है। हम सब कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से संकल्प लेकर जाएं की सरकारी योजना का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
कांग्रेस के साथ ना तो कोई संगठन ना ही कोई योजना
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. दुबे ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो कोई विकास का विजन है और ना ही कोई योजना है और ना ही कोई संगठन है। भाजपा अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की जन सेवा के लिए समर्पण भाव से योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती है यही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का संकल्प है। इस अवसर पर गीत की प्रस्तुति के साथ व्रत का समापन किया गया। जिसमें प्रथम और द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण वर्ग का संचालन पूर्व सरपंच लालजी सिंह नरवरिया ने किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रायसिंह नरवरिया, मधुराज सिंह नरवरिया, कुबेर समधिया एवं पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी ने प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


