भिण्ड, 23 मार्च। भारत विकास परिषद (मध्य भारत उत्तर प्रांत) द्वारा कैंसर पहाड़िया स्थित शीतला सहाय सभागार ग्वालियर में आयोजित प्रांतीय कार्यक्रम आभार में भिण्ड जिले की शाखाओं ने अपनी सेवा और समर्पण का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में प्रांत भर की कुल 29 शाखाओं ने शिरकत की, जहां वर्षभर की गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए।
भिण्ड जिले की विवेकानंद शाखा और जागृति शाखा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले को गौरवान्वित किया। विवेकानंद शाखा ने परिषद के निर्देशों का पालन करते हुए गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, विशेष एनीमिया शिविर, पौधारोपण, बालिकाओं को गोद लेने, प्रांतीय कार्यशाला और भारत को जानो प्रतियोगिता जैसे प्रकल्पों में कुल छ: पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं जागृति शाखा ने बाल संस्कार शिविर, बालिका शिक्षा हेतु गोद लेना, सरल विवाह सहयोग, प्रांतीय कार्यशाला और प्रांतीय सम्मेलन में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने सहित कुल पांच पुरस्कार प्राप्त किए। इसके साथ ही भिण्ड मुख्य शाखा एवं गोहद शाखा को भी उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच से सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रांतीय संयोजक (संस्कार) श्रवण पाठक, प्रांतीय संयोजक डॉ. उमा शर्मा एवं प्रांतीय संयोजक आलोक दैपुरिया उपस्थित रहे। भिण्ड की शाखाओं के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन सहित अन्य क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक धीरज शुक्ला, शाखा जागृति से अध्यक्ष गगन शर्मा, सचिव सोनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अंजू गुप्ता एवं विवेकानंद शाखा से अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सचिव सौरव पाल, प्रो. सौरभ पाल, आशीष बौहरे उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ सदस्य ओम नारायण ओझा, पूर्व अध्यक्ष ऊषा नगरिया, मुदिता भारद्वाज, शिवनाथ दुबे, अवधेश शर्मा, अभिलाषा, जितेन्द्र शर्मा और शिवम सिंह राजावत सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


