भिण्ड, 23 मार्च। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक से उसकी साली के साथ हुई पुरानी इंस्टाग्राम चैट के आधार पर ब्लैक मेलिंग का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने अश्लील चैट वायरल करने की धमकी देकर युवक से पैसों की वसूली की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक अजय अपनी साली से इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। दोनों के बीच निजी और प्रेम संबंधी बातें भी होती थीं। करीब एक साल पहले साली की शादी हो जाने के बाद युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी। इसी दौरान दोनों की पुरानी चैट किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गई। आरोपी ने चैट के स्क्रीनशॉट दिखाकर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पिछले एक साल में आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में करीब एक लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने युवक से एकमुश्त एक लाख रुपए और मांगे। रकम नहीं देने पर चैट वायरल करने की धमकी दी गई, जिससे युवक परेशान हो गया। परेशान युवक ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


