भिण्ड, 22 मार्च। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने रविवार को भिण्ड जिले के ग्राम सगरा एवं ककहारा में चल रहे जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
सीईओ चौहान ने बताया कि जल जीवन मिशन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। सगरा में गहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, जबकि ककहारा तालाब में तेजी से खुदाई हो रही। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो और ग्रामीणों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को चेतावनी दी कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य से संतुष्टि जाहिर की और कहा कि इससे सिंचाई सुविधा बढ़ेगी। यह अभियान जल संकट से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


