भिण्ड, 22 मार्च. मनीष दुबे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड का शपथ विधि (संकल्प समारोह) व्यापार मण्डल धर्मशाला में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन अनिल जैन, शपथ विधि अधिकारी आलोक जैन (राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव झांसी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चंबल रीजन के अध्यक्ष अनुपम चौधरी उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिशय क्षेत्र वल्लभपुर बरही न्यास के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, नरेश चंद्र जैन नुन्हाड़ वाले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद कुमार (मामा मिठाई परिवार) द्वारा मंच उद्घाटन से हुआ। चित्र अनावरण अशोक कुमार जैन परिवार द्वारा तथा दीप प्रज्वलन अमित जैन (सर्राफ परिवार), संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एसके जैन एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जैन ने की। इस अवसर पर चौधरी मुन्ना जैन, निलेश जैन सहित सभी अतिथिगण मंचासीन रहे।
शपथ विधि अधिकारी आलोक जैन द्वारा नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें चौधरी मुन्ना प्रीति जैन किला रोड भिण्ड को अध्यक्ष, निलेश सीमा जैन नुन्हाड़ वाले को कार्य अध्यक्ष, अजीत राखी जैन मेडिकल को सचिव एवं शैलू रूबी जैन एलआईसी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं दांपत्य सदस्यों को ग्रुप की अखंडता, एकता एवं समर्पण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन (बच्चू भाई) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम सहसंयोजक स्वदेश-अंजू जैन एवं विपिन-सोनिया जैन ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मंगलाचरण निलेश-सीमा जैन, राजेश-सुरेखा जैन एवं प्रदीप-प्रिया जैन पहाड़िया द्वारा किया गया, वहीं अनन्या एवं अवनी जैन द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत मनीष-मधु जैन, अमित-अलका जैन, अमित-सपना जैन, सुनील-कल्पना जैन, राजेश-सुरेखा जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा तिलक, पट्टिका एवं पुष्पगुच्छ से किया गया।
कार्यक्रम में सहसंयोजक के रूप में संभव-सोनम जैन एवं शैलेश-दीप्ति जैन को दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों का सम्मान स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं तिलक के साथ किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जैन ने अपने कार्यकाल के सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शैलू जैन (एलआईसी) द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। कार्यक्रम के उपरांत वात्सल्यपूर्ण वातावरण में सामूहिक स्वल्पाहार का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था संयोजक एवं सहसंयोजक स्वदेश अंजू जैन संभव सोनम जैन विपिन सोनिया जैन के विशेष प्रयासों से उत्कृष्ट रूप से की गई। कार्यक्रम में सभी दांपत्य सदस्यों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


