पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा अनुसूचित जाति के आम रास्ते पर अतिक्रमण और कलेक्टर के मनमाने रवैये व विद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर बैठेंगे धरने पर
दशहरा मैदान भाटनताल पर कल दोपहर 12 बजे से होगा धरना प्रदर्शन शुरू
भिण्ड ब्यूरो – लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू कल दोपहर 12 बजे से दशहरा मैदान भाटनताल पर लहार में पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा अनुसूचित जाति के आम रास्ता रोकने को लेकर अनुसूचित जाति के समर्थन में राहुल गांधी के नाम ज्ञापन सौंपेगे एवं लहार मेंं किसानों की विद्युत समस्या को लेकर एवं लहार विधानसभा में रेत की समस्या को लेकर एवं आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठेंगे जिसमें विद्युत विभाग एवं रेत की समस्या एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित किसान एवं आमजन अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर मौजूद रहकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।


