भिण्ड, 21 मार्च। जिले के मिहोना थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.6 निवासी युवक संजीव विश्वकर्मा पुत्र रविन्द्र विश्वकर्मा दरम्यानी रात्रि में शराब के नशे में कुएं में गिर गया, जिसकी सूचना पास में खेत पर काम कर रहे किसानों ने मिहोना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कुएं से सुरक्षित निकाला, युवक इमलाह रोड पर बने खेत पर शराब पीने के लिए गया था, शराब पीकर घर आने लगा तभी खेत के पास कुए में युवक गिर गया। पास में खेत पर काम कर रहे किसानों ने कुआ में गिरा युवक की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, किसानों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसानों के सहयोग से युवक को सुरक्षित कुआ से बाहर निकाला।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


