– दुर्घटना होने पर जिले में 16 प्राईवेट नर्सिंग होम सेवा प्रदान करने हेतु चिन्हित
भिण्ड, 21 मार्च। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन अवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में पीड़ितों की जान बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम (पीएम राहत) शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब दुर्घटना का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के लिए तुरंत पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजनांतर्गत आयुष्मान भारत से जुड़े सभी अस्पताल और योजना में विशेष रूप से नामांकित अन्य अस्पताल इस सेवा को प्रदान करेंगे। अस्पताल को पूर्व-प्राधिकरण का इंतजार किए बिना तुरंत उपचार शुरू करना होगा।
भिण्ड जिले में 16 प्राईवेट नर्सिंग होम को सेवा प्रदान करने हेतु नामांकित किया गया है। जिसमें आरोग्य सदन नर्सिंग होम नई आबादी लश्कर रोड भिण्ड, भिण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रन बाई ऑलवेज फॉर यू ट्रस्ट वार्ड नं.8 शास्त्री नगर बी-ब्लॉक भिण्ड, सीएलपी मेमोरियल हॉस्पिटल अटेर रोड भिण्ड, गीता आरोग्य हॉस्पिटल लश्कर रोड भिण्ड, गुलाब नर्सिंग होम डॉक्टर लेन जिला अस्पताल के पास भिण्ड, जेएएम हॉस्पिटल जिला अस्पताल के सामने सक्सेना कॉम्प्लेक्स भिण्ड, खाटू श्याम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हनुमान मन्दिर के सामने आर्य नगर भिण्ड, मां गायत्री नर्सिंग होम वार्ड नं.12 गली नं.2 नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड, नयन दृष्टि नेत्रालय बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर लश्कर रोड भिण्ड, निगौटिया नर्सिंग होम हाउस नं.95 वार्ड नं.6 मारकण्डेश्वर मन्दिर के पास गोहद, निरामया नर्सिंग होम भूता कम्पाउण्ड भूता बाजार भिण्ड, पूर्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर रोड भिण्ड, श्रीराधारानी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड, त्रिपाठी आयुष हॉस्पिटल वार्ड नं.एक अटेर रोड भिण्ड, विमल हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेंटर अवंतीबाई स्कूल के पास आर्य नगर भिण्ड, विवेकानंद हॉस्पिटल 344, 345 दबोहा ग्वालियर रोड भिण्ड शामिल हैं।
हेल्पलाइन नंबर और शिकायत
यदि कोई अस्पताल इलाज से मना करता है या किसी तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, तो सरकार ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन नं.14555 जारी किया है। इसके अलावा, जिला स्तर पर शिकायत निवारण अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

