– विचार भाजपा की आत्मा का मुख्य आधार : मिश्रा
– भाजपा सुभाष, भिण्ड ग्रामीण, महाराणा प्रताप, वनखण्डेश्वर मण्डलों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
भिण्ड, 20 मार्च.मनीष दुबे। पं. दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के चार मण्डलों का प्रशिक्षण वर्ग जैन महाविद्यालय परिसर में द्वितीय दिवस समापन अवसर पर विषय वक्ताओं ने अपने अपने निर्धारित विषयों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान केन्द्रित किया।
क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का विचार और उनका अंत्योदय के सिद्धांत के विचारों को कार्यकर्ता अपने हृदय में स्थापित कर संगठन को आगे बढ़ने का कार्य करें। हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव वाद के सिद्धांतों को समझने और अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर मिला। उनके विचार आज भी हमारे संगठन की आत्मा हैं और हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके शब्द हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच वरिष्ठ भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हम सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा और दृष्टि मिली है। यह प्रशिक्षण महाभियान हमें यह स्मरण कराता है कि हम केवल एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के एक बड़े अभियान का हिस्सा हैं। हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को साकार करना है। मैं सभी आयोजकों, प्रशिक्षकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके अथक प्रयासों से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हम सभी संकल्प लें कि यहां प्राप्त ज्ञान और प्रेरणा को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करेंगे और भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
लोकतांत्रिक सेनानी नवल किशोर मिश्रा एवं पार्टी के विषय वक्ताओं द्वारा विभिन्न मंडलों में विषयों को केन्द्रित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की महत्वपूर्ण कार्य पद्धति को समझाया। समापन अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ योग और पार्टी का झंडा वंदन किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, गीता भदौरिया, गीता राजावत, मंडल अध्यक्ष बिट्टू जैन, प्रिंस दुबे, दीपेश सिंह तोमर तथा पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा अटेर मण्डल के प्रशिक्षण का समापन
भारतीय जनता पार्टी अटेर मंडल का प्रशिक्षण विभिन्न विषय वक्ताओं के उद्बोधन के बाद समापन किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह राजावत ने अपने विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र पालीवाल, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर एवं अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।


