– समाज के सभी सामाजिक संगठन होंगे शामिल
भिण्ड, 20 मार्च। सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक आदिनाथ दिगंबर जैन पेच नं.2 कुआं वाले मन्दिर में 21 मार्च को आयोजित होने जा रही है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पार्षद मनोज जैन ने बताया कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 5 से 10 जून तक निराला रंग विहार में होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के लिए बैठक का आयोजन कुआं वाले जैन मन्दिर में 21 मार्च शानिवार को शाम 7:30 पर होने जा रहा है। जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति, महिला मंडल संगठन, युवा मंडल आदि की भागीदारी के लिए बैठक हो रही है। जिसमें पंचकल्याणक की समिति बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी। सकल जैन समाज एवं सामाजिक संगठनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं।

