भिण्ड, 20 मार्च। जिला जनगणना अधिकारी अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने जनगणना-2027 प्रथम चरण के समस्त फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित कर कहा है कि मप्र में भारत की जनगणना का प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एक मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक 30 दिवस की अवधि में किया जाना है।
इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु चयनित फील्ड ट्रेनरों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा चार्ज स्तर पर प्रगणक एवं पर्यवक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिसमें 24, 25, 26 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भिण्ड में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक समस्त ग्रामीण चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण छोड़कर) तथा 30, 31 मार्च एवं एक अप्रैल को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भिण्ड में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक समस्त नगरीय चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सभी सभी फील्ड ट्रेनर्स उक्त दिवसों में निर्धारित स्थान एवं समय पर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी फील्ड ट्रेनर्स अनुपस्थित नहीं रहेगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

