भिण्ड, 19 मार्च। शहर के कायाकल्प और नागरिक सुविधाओं में विस्तार के उद्देश्य से नगर पालिका परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर को सीवरेज की समस्या से मुक्ति दिलाने और नपा भवन के विस्तार के लिए विधायक नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन किया।
सीवरेज सिस्टम से सुधरेगी शहर की सूरत
अमृत 2.0 योजना के फेज-2 के तहत भिण्ड नगर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 107.524 करोड़ रुपए है। इस कार्य के पूर्ण होने से शहर के जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। विधायक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि सीवरेज लाइन बिछने से न केवल स्वच्छता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार आएगा।
नगर पालिका भवन का होगा विस्तार
सीवरेज कार्य के साथ-साथ नगर पालिका कार्यालय के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया गया। एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से होने वाले ‘बिल्डिंग विस्तार कार्यÓ का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया। नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे आम जनता को अपने काम कराने में आसानी होगी और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


