भिण्ड, 19 मार्च। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा नवरात्रि के अवसर पर एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इस अनूठे प्रयोग के अंतर्गत नवरात्रि के नौ दिनों तक जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व जिले की प्रतिभाशाली बेटियों को सौंपा जा रहा है, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिल सके।
इस पहल के पहले दिन मानवी गुर्जर पुत्री सीता जितेन्द्र गुर्जर निवासी जिठासो जनपद मेहगांव को जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग सहित जिला पंचायत के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मानवी ने अधिकारियों से शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं, उनके लाभार्थियों एवं जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को समझने में गहरी रुचि दिखाई और अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।
जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बेटियों को नेतृत्व, प्रशासन और जिम्मेदारी का अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। यह पहल जिले में बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है, जिसकी आमजन एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सराहना की जा रही है।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


