भिण्ड, 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धालु शक्ति भक्ति में लीन नजर आए। घर-घर घट स्थापना के साथ देवी पूजन का शुभारंभ हुआ, वहीं मन्दिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
नवरात्रि के आगाज के साथ ही भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर व्रत-उपवास रखा। घरों में जवारे बोकर नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों की शुरुआत की गई। महिलाएं और पुरुष बड़ी सं या में पूजा में शामिल हुए और दुर्गा अष्टक, दुर्गा चालीसा तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। कई स्थानों पर नव पारायण पाठ और देवी भागवत कथा का आयोजन भी शुरू हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
शहर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। काली माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, पावई वाली माता, कालका देवी मंदिर समेत आसपास के मंदिरों में मंगला आरती के दौरान विशेष भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गुड़ी पड़वा के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आने वाले नौ दिनों तक जिलेभर में भंडारे, कन्या पूजन और विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
आलमपुर में धूमधाम से मना हिन्दू नववर्ष
आलमपुर में भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर के आचार्य बंधुओं ने बस्ती में भ्रमण कर लोगों को तिलक लगाकर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। तो वहीं हिन्दू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लोगों के घरों एवं व्यापार प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाए गए। चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही माता के मन्दिरों पर दर्शनार्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी है। प्राचीन हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर एवं कामाक्षा देवी मन्दिर, देभई चौराहे पर स्थित मन्दिर सहित अन्य देवी देवताओं के मन्दिरों पर प्रथम दिन से ही जल चढ़ाने बाली महिलाओं एवं दर्शनार्थियों की भीड़ दिखाई दे रही थी। माता के अनेक भक्त ब्रत रखकर माता की भक्ति में लीन हो गए है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


