– जयप्रकाश अध्यक्ष, राजमणि सचिव एवं रेखा भदौरिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित
भिण्ड, 19 मार्च। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड (मुख्य शाखा) का वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रांतीय निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. उमा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।
नवीन सत्र 2026-27 के लिए पिछली कार्यकारिणी को ही निर्विरोध आगामी सत्र के लिए चुना गया। जिसमें जयप्रकाश शर्मा शाखा अध्यक्ष, राजमणि शर्मा शाखा सचिव एवं रेखा भदौरिया कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदों के लिए आम सहमति से ही निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बैठक का विधिवत प्रारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. उमा शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद में चुनाव की परंपरा सर्वसम्मति से नाम तय करने की है। यह संगठन की निरंतर प्रगति, सेवा भावना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को समाज में स्थापित करना है। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तीनों नामों का समर्थन करते हुए अभिनंदन किया। पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा होते ही सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर नए दायित्व के बेहतर निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा है कि संस्था के सेवा, समर्पण, संस्कार सहित सभी प्रकल्पों के तहत वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विविधता और नवाचार का प्रयास करते हुए और ज्यादा सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर रामबाबू चौधरी, कमलेश सेथिया, डॉ. साकार तिवारी, अशोक शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, गंगाधर थापक, व्योम भारद्वाज, अतुल गुप्ता, पंकज जैन, गणेश भारद्वाज, मधुकांत चौहान, अजय बसेड़िया, कौशल किशोर शर्मा, मोहित दीक्षित, अनिल शर्मा, अश्विनी दंडौतिया, दशरथ जोशी, सुखराम भारद्वाज, अनीता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


