– गुरहाई मोहल्ला में 50 वर्ष से आवागमन हेतु उपयोग की जा रही गली पर अतिक्रमण का मामला
भिण्ड, 19 मार्च। शहर के वार्ड क्र.15 गुरहाई मोहल्ला में स्थित 8 फुट की सार्वजनिक गली है, जिसका आवागमन हेतु उपयोग गली, मुहल्ला वासियों द्वारा 50 वर्ष से भी अधिक समय से किया जाता रहा है। कल्पना सोनी द्वारा उस गली में चार फीट जगह से अधिक पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत गलीवासियों ने सीएमओ नगर पालिका भिण्ड एवं कलेक्टर से की। परिणाम स्वरूप एसडीएम भिण्ड द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई। गली वासियों ने बताया कि इसी प्रकार साल 2021 में भी इस गली के मार्ग को शिवम बोहरे द्वारा अतिक्रमित कर आवागमन को अवरुद्ध किया गया था, जिसे तत्कालीन कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बैधानिक कार्रवाई कर तत्काल ही नगर पालिका को निर्देशित कर गली को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया था।


