Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 29
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भाजपा की वैचारिक पद्धति विचार और दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को साकार करना ही लक्ष्य : पटेल

भाजपा की वैचारिक पद्धति विचार और दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को साकार करना ही लक्ष्य : पटेल

Jagran TodayBy Jagran TodayMarch 19, 2026

– विकसित और समृद्ध भारत के राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है : विधायक नरेन्द्र सिंह
– मेहगांव, सुभाष, वनखण्डेश्वर, महाराणा प्रताप, भिण्ड ग्रामीण मण्डलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भिण्ड, 19 मार्च। भारतीय जनता पार्टी सुभाष मण्डल वनखण्डेश्वर मण्डल, महाराणा प्रताप मण्डल एवं भिण्ड ग्रामीण मण्डल का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जैन महाविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रथम और द्वितीय दिवस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन की विचारधारा को साझा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्प लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिला संगठन के प्रभारी हमीर सिंह पटेल, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमेश महंत ने निर्धारित विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी वनखण्डेश्वर मण्डल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सत्र विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने राज्य सरकार की योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को केन्द्रित करते हुए कहा कि मप्र में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहन योजना को प्रारंभ कर 1500 रुपए उनके खाते में मोहन सरकार पहुंचने का कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, मुख्यमंत्री विवाह कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना, ऐसी अनेक योजनाएं जो महिलाओं के विकास के लिए विकसित और समृद्ध की दिशा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के सिंचाई के लिए अटलजी की सरकार में नदी जोड़ योजना को प्रारंभ किया। आज मप्र में भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए संवेदनाशील है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा में राजनीति करना और सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर व्यक्ति की सेवा का माध्यम करने का लक्ष्य है। पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना को बनाकर घर-घर पहुंचने का कार्य कर रही है, ऐसे लाभार्थी परिवार सरकार की योजना से लाभान्वित हुए। अध्यक्षता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री ने की।
प्रथम दिवस मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला संगठन के प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने वैचारिक पद्धति विषय पर संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा कही। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिसकी अध्यक्षता ने पूर्व जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव ने की।
पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए संगठनत्मक ताकत को प्रदान करने हेतु उनको प्रशिक्षित करना ही उद्देश्य है, ताकि कार्यकर्ताओं में सामाजिक समरसता का भाव एक दूसरे के प्रति बना रहे और संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़े। भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण से ही संगठन को ऊर्जा मिलती है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट ने कहा कि कार्यकर्ता का समर्पण ही संगठन को मजबूती प्रदान करना होता है, यही कार्य पद्धति कार्यकर्ताओं में लक्ष्य के प्रति होना चाहिए हम सब विचार भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर ने की अध्यक्षता।
बूथ सशक्तिकरण ही चुनाव जीतने का मुख्य आधार : केशव सिंह भदौरिया
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने बूथ सशक्तिकरण के विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा ने बूथ सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाया है। वह चुनाव जीतने का मुख्य आधार हमारा बूथ केन्द्र है। जब हम अपने जिम्मेदारी का कार्यकर्ता पूर्ण रूप से निर्भय करेंगे तो सभी चुनाव में भाजपा को सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बिहार और दिल्ली चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत और परिश्रम से अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने भूत को जीतने का संकल्प लेकर भाजपा का परचम फहराया है, यह कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी सफलता बूथ सशक्तिकरण से निकलकर लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने बूथ पर भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए कम करें, ताकि लोकसभा विधानसभा जिला और जनपद नगरी संस्थानों में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने में हमारे देव दुर्लभ परिश्रम ही हमें सफलता प्राप्त कराएगा। जिसकी अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने की।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमेश महंत ने अपने निर्धारित विषय पर कार्यकर्ताओं को केन्द्रित किया। विभिन्न मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से नीरज शर्मा, मनोज शास्त्री ने अपने निर्धारित देश पर सत्ता और संगठन और भाजपा की महत्वपूर्ण इतिहास की विचारधारा पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वर्ग गीत की प्रस्तुति प्रारंभ की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जडेल सिंह कुशवाह, रामनरेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, प्रिंस दुबे, दीपेश सिंह तोमर, बिट्टू जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।

Post Views: 19
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
549932
Views Today : 480
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.