– लोहिया ने न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट की 24 किमी सफलतापूर्वक पार की
भिण्ड, 19 मार्च। भिण्ड के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, जिले के ग्राम गाता निवासी पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया को न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट तैराकी 24 किमी सफलतापूर्वक पार करने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, मौ नप अध्यक्ष वंदना सज्जन यादव सहित भिण्ड के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह हम सभी भिण्ड वासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के गौरव को इस प्रकार सम्मान और प्रोत्साहन शासन से प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से भारत के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा जागृत हुई है और भिण्ड जिले के एक नई अनेक खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए भारत के साथ जिले का नाम रोशन किया है।


