भिण्ड, 09 मार्च। लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस (एलपीजी) के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज महिला कांग्रेस भिण्ड ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस रसोई गैस को कभी राहत और सुविधा के वादे के साथ घर-घर पहुंचाया गया था, आज वही गैस गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है, जिससे गृहणियों की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
अन्यायपूर्ण है कीमतों में बढ़ोतरी
महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि जनता पहले से ही खाद्य पदार्थों और ईंधन की महंगाई से त्रस्त है। ऐसे में रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाना आम आदमी के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने दो टूक कहा कि यह बढ़ोतरी पूरी तरह अन्यायपूर्ण है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। महिला कांग्रेस ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही एलपीजी की कीमतों में कटौती कर आम जनता को राहत नहीं दी गई, तो आने वाले समय में जिले भर में बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

