– 16 मार्च से रोड नहीं तो टोल नहीं आंदोलन में पूर्व सैनिक संभालेंगे व्यवस्था
भिण्ड, 08 मार्च.मनीष दुबे। ग्वालियर-भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान को लेकर 27 फरवरी को मेहगांव में महापंचायत में हुए फैसले के अनुसार 16 मार्च को बरेठा टोल प्लाजा पर टोल फ्री आंदोलन को लेकर ग्वालियर पटरी रोड पर पूर्व सैनिकों और संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष सिक्स लेन बनाओ अभियान के प्रमुख संत कालीदास महाराज शामिल हुए।
इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में संत कालीदास महाराज ने कहा कि सैनिक और संत की एक राशि दोनों में त्याग बलिदान समर्पण और प्रेम की भावना। पूर्व सैनिक कल्याण संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामअवतार सिंह परमार ने कहा कि महाराज हम सभी पूर्व सैनिक 16 मार्च को बरेठा टोल प्लाजा पर टोल फ्री आंदोलन के लिए पूरी तरह से तैयार है, आपका हर आदेश हमारे भूतपूर्व सैनिक मानने को तैयार हैं। ग्वालियर नगर निगम में भाजपा पार्षद और पूर्व सैनिक बलबीर सिंह तोमर ने कहा कि महाराज आपका कार्य धर्म हित में है, यह मानव जीवन बचाने की लड़ाई हम सभी पूर्व सैनिक ग्वालियर भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान में आपके साथ हैं। समाजसेवी नीरू राजावत भिण्ड ने महाराज से संत भंडारे व्यवस्था में दिल खोलकर मदद की बात कही। इस अवसर पूर्व सैनिक मोनू भदौरिया बिजोरा, कृष्णपाल सिंह जादौन, धर्मराज सिंह तोमर, राजेश सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह तोमर, पवन पचौरी आदि उपस्थित थे।


