भिण्ड, 08 मार्च। आलमपुर में शासकीय कन्या हाईस्कूल वर्षों पुराने एक जर्जर भवन में चल रहा है। जीर्ण-शीर्ण भवन कब भरभरा कर गिर जाए इसका भी कोई भरोसा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जर्जर भवन में विद्यालय संचालित कराया जा रहा है।
शा. कन्या हाईस्कूल जिस पुराने जर्जर भवन में चल रहा है। उसमें पहले शा. महाविद्यालय संचालित होता था। महाविद्यालय नवीन भवन में पहुंचने के पश्चात इसमें शा. कन्या हाईस्कूल संचालित होने लगा है। लेकिन यह भवन जर्जर हालत में है। और धराशाई होने की कगार पर पहुंच चुका है। उक्त भवन के कमरों की दीवारों में कई जगह लम्बी चौड़ी दरारे आ गई है। यहां तक कि कमरों एवं बरामदा की छत टपकने लगी है। और छत की ईटें एवं सरिया दिखाई देने लगा है। विद्यालय भवन के जिस बरामदे में स्टाफ सहित छात्राओं की आवागमन होता है। उस बरामदे की छत भी गिरने की स्थिति में है। इस भवन के दो-तीन कमरे तो अत्यधिक जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। इन जर्जर कमरों में प्राचार्य ने ताले लगवा दिया है, ताकि इनके अंदर कोई ना जाए।
Monday, August 3
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


