भिण्ड, 08 मार्च। रंग पंचमी के अवसर पर रविवार को गोहद नगर के नया बस स्टैण्ड तिराहा महाराजा अग्रसेन चौक पर अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा अनावरण एवं रंगपंचमी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें खनेता धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज एवं पूर्व विधायक ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन शारदा बैंक्वेट गार्डन में रविवार को सुबह 10 बजे से किया गया तथा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजक संजू सिंघई, सचिव प्रशांत अग्रवाल, महासचिव मनीष अग्रवाल सहित अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सभी लोगों ने अनावरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


