भिण्ड, 08 मार्च.मनीष दुबे। द संस्कार स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं महिला अभिभावकों का सम्मान करते हुए उन्हें मातृशक्ति के रूप में आदर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद महिलाओं के लिए कई रोचक गतिविधियां, फनी क्विज, रैपिड फायर राउण्ड और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का वातावरण हंसी-मजाक और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का संचालन सोम सर ने किया।
इस अवसर पर फिट इंडिया अभियान से जुड़े डॉ. महेश एवं ज्योति ने महिलाओं को स्वस्थ और फिट रहने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, योग एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी तथा बताया कि यदि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और खुशहाल रहेगा। विद्यालय के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मातृ शक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। एक मां ही बच्चे के जीवन की पहली शिक्षक होती है और वही उसके संस्कार, शिक्षा और व्यक्तित्व की नींव रखती है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में शिवानी ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाने का कार्य किया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


