भिण्ड, 08 मार्च। पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
देहात थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। पूर्व में भी होली व रंगपंचमी के पर्व पर दो आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए जा चुके हैं। इसी तारतम्य में शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे आईटीआई तिराहा बिजली घर के पास चरथर रोड पर तीन व्यक्तियों को देशी पिस्टल की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल व 6 कारतूस कीमत 60 हजार रुपए के जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपियों को मिले अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक नागेश शर्मा, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, मुकेश खण्डेलवाल, आरक्षक महेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, आजाद खान, अजय सगर, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


