भिण्ड, 05 मार्च। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजित नाथ भिण्ड द्वारा बुधवार को होली उत्सव कार्यक्रम वीरेन्द्र उत्सव वाटिका में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सानंद संपन्न हुआ। जिसमें ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रृष्टि जैन, लवी जैन ने मंगलाचरण कर की। सभी सदस्यों ने गेम्स, धूम-धड़ाका एवं रंगारंग मस्ती के साथ पर्व का भरपूर आनंद लिया। हाउजी गेम का जजमेंट मधु जैन एवं कल्पना जैन पिपरी द्वारा किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने ऑर्गेनिक गुलाल से एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वल्पाहार एवं सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभागिता निभाई।
होली उत्सव कार्यक्रम के संयोजक आशीष राखी जैन (शिक्षक) एवं स्वदेश अंजू जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एसके जैन, ग्रुप संरक्षक शाह विमल चंद जैन सर्राफ, ग्रुप संरक्षक चौधरी सुनील जैन पीपरी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जैन एवं चंबल रीजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जैन मनोनीत अध्यक्ष, चौधरी मुन्ना प्रीति जैन किला रोड, कार्य अध्यक्ष निलेश सीमा जैन, सचिव अजीत राखी जैन एवं कोषाध्यक्ष शैलू रूबी जैन सहित ग्रुप के सभी दांपत्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सभी के मन में हर्ष एवं उल्लास का संचार किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


