Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 30
BREAKING
  • करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
  • कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
  • छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
  • आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • युवक फांसी पर झूला, मौत
  • उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
  • संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
  • इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » जिलेभर में हुआ होलिका दहन, बुधवार को खेली जाएगी रंगों होली

जिलेभर में हुआ होलिका दहन, बुधवार को खेली जाएगी रंगों होली

Jagran TodayBy Jagran TodayMarch 3, 2026

– कलेक्टर-एसपी की अपील- शांति और भाईचारे के साथ मनाएं होली

भिण्ड, 03 मार्च। होलिका दहन के साथ रंग पंचमी तक चलने वाले होली के पांच दिवसीय त्यौहार आरंभ हो गया है। इसी क्रम में सोमवार की रात जिलेभर में होलिका दहन किया गया। शहर के मध्य स्थित राज होली चौक पर 200 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी जिले की सबसे बड़ी होलिका का दहन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन के बाद अग्नि प्रज्वलित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं शहर में भीम नगर चौराहा, शहर में वाटर वर्क्स के पास, नवादा बाग, खण्डेरावजी नगर, राजहोली चौराहा, शासकीय स्कूल वाली गली, हाउसिंग कॉलोनी, विकास नगर मंदिर, प्राइवेट बस स्टैंड, भवानीपुरा पुलिया, एमजेएस कॉलेज मैदान, पुरानी बस्ती झांसी मोहल्ला, बहादुर पुरा, बीटीआई क्षेत्र, आईटीआई क्षेत्र, किला क्षेत्र, माधौगंज घाट, गोविन्द नगर, छौलियाना मन्दिर, लश्कर रोड, सुभाष नगर, अंबेडकर चौराहा सहित एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया।

होली को शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस के फिक्स पाइंट लगाए गए। जिनमें गांधी मार्केट, परेड चौराहा, माधौगंज घाट, वाटर वर्क्स रोड, इन्दिरा गांधी चौराहा, संतोषी माता मन्दिर क्षेत्र, भवानीपुरा, भीमनगर, हाउसिंग कॉलोनी, राजहोली, वनखण्डेश्वर मन्दिर, भिण्डी ऋषि मन्दिर, महावीर गंज, शास्त्री चौराहा, बस स्टैण्ड, लहार रोड चौराहा, जमना तिराहा, आरटीओ बैरियर, भारौली रोड तिराहा, आईटीआई तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग सहित अन्य स्थान भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और पारंपरिक मर्यादा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।
बड़ी होली अग्नि प्रज्वलित होने के बाद लोग यहां से अग्नि लेकर अपने घरों में होली जलाते हैं। मान्यता है कि इस अग्नि से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विभिन्न कॉलोनियों एवं मुहल्लों के लोग अपने-अपने इलाकों की बड़ी होली से अग्नि लेकर आए और घरों में पूजन कर होली जलाई। लोगों का मानना है कि होलिका दहन की राख को घर में रखने और चौखट पर लगाने से ग्रह दोष दूर होते हैं तथा नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
बाजार में खूब बिकी पिचकारी

बच्चों का होली के प्रति काफी लगाव होता है। उन्हें होली खेलने के लिए पिचकारी, रंग भरे गुब्बारे और गुलाल ज्याद पसंद है। बाजार में बच्चों की होली का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जगह-जगह तरह-तरह की पिचकारियों की दुकानें सजी हुई हैं। पिछले दो दिन से पिचकारियों की काफी बिक्री हुई है, जिनसे बच्चे होली का आनंद लेंगे।
भाईचारे के साथ मनाएं होली : कलेक्टर
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिलेवासियों को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रेम, सद्भाव और सम्मान के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से होली के त्योहार को मनाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं और न ही सड़कों पर हुड़दंग करें। त्योहार की गरिमा बनाए रखें। त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्सव के दौरान पानी की बर्बादी न करें। सूखी होली को प्राथमिकता दें। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
शांति से मनाएं होली : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने आमजन से प्रेम, सद्भाव और सम्मान के साथ होली मनाने की अपील की है, वहीं हुड़दंग और अभद्रता करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है। एसपी ने कहा है कि पर्व के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने, स्टंट करने या सड़क पर उत्पात मचाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उपद्रव करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
शाम 4 बजे तक बंद रहेंगी जिले की सभी मदिरा दुकानें
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट किरोड़ीलाल मीणा ने होली पर कानून व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए चार मार्च को जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों को शाम चार बजे तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए होली जिस दिन रंग खेला जाएगा अर्थात 4 मार्च को शाम 4 बजे तक जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफएल-3 होटलबार, एफएल-9, 9क, सीएस-1(बी), डी-1, बी-3 इकाईयों तथा देशी मदिरा स्टोरेज मद्य भाण्डागारों को उक्त अवधि में पूर्णतया बंद रखे जाने तथा मदिरा की बिक्री निषिद्ध रखे जाने आदेश दिया है।

Post Views: 174
Jagran Today
  • Website

Related Posts

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

July 28, 2026

युवक फांसी पर झूला, मौत

July 28, 2026

उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
596840
Views Today : 2433
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.