भिण्ड, 03 मार्च। बुराई पर अच्छाई की जीत विषय पर ब्रह्माकुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तजनों को संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने संदेश दिया कि होली मनाने का तीन अर्थ है, पहले हम बुराई को त्याग करें और अच्छाई को अपनाये तथा स्वच्छता, पवित्रता को जीवन में धारण करें एवं जो भी कुछ किसी से हमारे लिए गलत हुआ, उसको माफ कर दें। हमने किसी के साथ गलत किया तो उसकी माफी मांग ले। इस प्रकार से जो हो गया उसे भूल कर सुख, शांति, प्रेम, आनंद, ज्ञान, गुण शक्तियों का रंग लगाकर आपसी व्यवहार को मधुर बनाएं।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार सतनाम भाई ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, परमात्मा ने ही सब कुछ दिया हुआ है। जो भी अपनी शक्ति पर घमंड करता है एक दिन उसका नाश होता ही है। ब्रह्माकुमार महेश भाई ने कहा कि आपस में मिलजुल कर रहे और मधुरता का गुण धारण करें। कार्यक्रम में मनोहर भाई, जीतू भाई, प्रसाद भाई, महेश भाई, सुनील भाई एवं शशि बहन, नीलम बहन उपस्थित थी। कार्यक्रम में सृष्टि, अनामिका, अंजलि, खुशबू, अनु, अनन्या कुमारियों द्वारा होली पर कृष्ण राधा के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी गई। अंत में कलाकारों द्वारा होलिका दहन का नाटक दिखाकर सभी को बहुत सुंदर संदेश दिया गया। अहंकार कभी नहीं करना चाहिए।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


