भिण्ड, 03 मार्च। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनोद सक्सेना एवं कमला मैडम, गजेन्द्र सिंह, रविकांत सिंह, डॉ. दलबीर सिंह, दीपेन्द्र बोहरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां वीणा वादिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना अभिनंदन किया।
शिविर की थीम और उद्देश्य
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता बंसल ने शिविर की सात दिनों की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘मेरा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवाÓ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें समाज सेवा की भावना जागृत करना है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वयंसेवकों ने डिजिटल साक्षरता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया है।
सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं संचालन
समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने सात दिनों के अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वयंसेविका प्रियंका एवं आकांक्षा द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वयंसेवकों के अनुशासन और सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Thursday, June 25
BREAKING
- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू


