भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। आगामी होली त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और जनता में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च किया।
यह पैदल मार्च सीएसपी निरंजन राजपूत के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। मार्च कोतवाली थाने से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले चौराहों से होकर गुजरा। पुलिस ने सदर बाजार, गोल मार्केट, हाउसिंग कॉलोनी, मीट मंडी, गौरी सरोवर और अन्य व्यस्त इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
असामाजिक तत्वों को चेतावनी
मार्च के दौरान संदेश दिया गया कि त्यौहार के नाम पर हुड़दंग करने वालों या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से संवाद
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा कर उन्हें निर्भीक होकर त्यौहार मनाने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने संदेश दिया कि त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


