Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » बीमारी के कारण पैसे के अभाव में न हो किसी भी व्यक्ति की मृत्यु : विधायक नरेन्द्र सिंह

बीमारी के कारण पैसे के अभाव में न हो किसी भी व्यक्ति की मृत्यु : विधायक नरेन्द्र सिंह

Jagran TodayBy Jagran TodayMarch 1, 2026

– एचपीव्ही टीकाकरण बालिकाओं की सुरक्षा के लिए है : कलेक्टर मीणा
– 14 से 15 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। जिले में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एचपीव्ही (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की उपस्थिति में जिला अस्पताल में समारोह के साथ किया गया। यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे व्यक्ति के साथ-साथ परिवार भी प्रभावित होता है। सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं कि पैसे के अभाव में बीमारी के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो। इसलिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनवाया, जिससे 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। जननी सुरक्षा योजना, जननी एक्सप्रेस योजना जैसी अनेक योजनाओं की शुरुआत की है। आज सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि ये एक ऐसी पहल है जिसके बारे में हम सभी को पता होना चाहिए। अभियान के तौर पर तीन महीने तक टीकाकरण कराया जाएगा। सभी से अपील है कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि यह एचपीव्ही का टीका की बाजार में कीमत चार हजार से लेकर दस हजार रुपए तक है, लेकिन सरकार चाहती है कि इस सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए हम अधिक से अधिक प्रयास करें। यह एक मात्र ऐसा कैंसर है जिसे हम टीकाकरण के माध्यम से रोक सकते हैं। यह टीका नि:शुल्क दिया जा रहा है और अभी प्रारंभिक तौर पर 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को ही टीकाकरण किया जा रहा है। काफी टेस्टिंग के बाद ही यह टीका सार्वजनिक कार्यक्रम में उपयोग में लाया जा रहा है, इसके कोई साईड इफेक्ट नहीं है और यह एक सामान्य टीके की तरह है। उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है, अत: सभी लोग पूर्ण सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने आस-पड़ोस, परिवार में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण करवा रहीं बालिकाओं को एचपीव्ही टीके के महत्व एवं इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और बालिकाओं के उज्ज्वल स्वास्थ्य भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Views: 178
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640843
Views Today : 964
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.