भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। अधिवक्ता मिलन उत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को शहर के चौधरी मांगलिक भवन में किया गया। जिसमें जिलेभर के अधिवक्ताओं ने भाग लिया और फूलों एवं गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष अभिभाषक संघ भिण्ड के अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने की। वहीं वक्ता के रूप में अभिभाषक मायाराम शर्मा, रामदत्त शर्मा, अमृतपाल बघेल, अटलबिहारी टांक, केडी शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, नरेश सिंह राठौर, नरेश सिंह बघेल, रामनिवास राठौर, अर्पित मुद्गल, अहिवरन सिंह मौर्य लहार, श्रीलाल दिनकर मेहगांव, अवधेश शर्मा, आनंद बरुआ मंचासीन रहे तथा उन्होंने अपने-अपने विचार रखे। मंच संचालन राजेश उपाध्याय व विनोद दीक्षित ने किया तथा आभार नमोनारायण दीक्षित ने व्यक्त किया। इस होली मिलन समारोह में गोहद, मेहगांव, लहार, अटेर, भिण्ड के अधिवक्ताओं ने शिरकत की। अंत में सभी स्वरुचि भोज का आनंद लिया।
Thursday, June 25
BREAKING
- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू


