भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड की शाखाओं द्वारा गौरी सरोवर के पीछे शनि देव मन्दिर के पास प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होने वाले 2 मिनट राष्ट्र के नाम जन गण मन का समूह गान गाया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, समाजसेवी रामनिवास पुरोहित, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, जिला महामंत्री दिनेश लोधी, सचिव अजीत उपाध्यय अमन बरुआ, भूपेन्द्र सिंह राजावत आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि राष्ट्रगान केवल एक गीत नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता गर्व और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गन का उद्देश्य भारत की विविधता में एकता की भावना को व्यक्त करना है या गांधी देश के नागरिकों को जोड़ने और प्रेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रो. रामानंद शर्मा ने कहा कि हमारा राष्ट्रगान एकता और गौरव का प्रतीक है, जन गण मन हर भारतीय को देश के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ता है। यह राष्ट्रगान भारत की एकता वविविधता और संप्रभुता का प्रतीक है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


