भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में दो मार्च को टीएल बैठक के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों का निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।
जिला युवा अधिकारी माय भारत केन्द्र भिण्ड ने जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड, प्राचार्य, पीएमश्री एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड, एनसीसी अधिकारी भिण्ड, एनएसएस अधिकारी भिण्ड, भारत स्काउट एण्ड गाईड प्रभारी भिण्ड, जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद भिण्ड, बलराम सोनी, पास्ट चैम्पियन एथलिट रोइंग से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं अथवा अपने विभाग के अधिकृत प्रतिनिधि सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

