भिण्ड, 28 फरवरी.मनीष दुबे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 पखवाड़ा के चौथे दिवस प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन और निर्देशन में महाविद्यालय में भूगोल संकाय में रंगोली के माध्यम से महाविद्यालय छात्राओं ने वैज्ञानिक रंगोली का आयोजन किया।
जिसमें शरीर की विभिन्न अंगों और वैज्ञानिक दृष्टि से रंगों के माध्यम से उन्हें उकेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने छात्रों की जमकर तारीफ की। प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि रंगोली केवल सजावट नहीं बल्कि मानव शरीर और मन के लिए एक प्राचीन चिकित्सीय कला है। इसे बनाते समय अंगूठा और उंगलियां मिलाकर ज्ञान मुद्रा बनती है, जो मस्तिष्क को सक्रिय करती है साथ ही तनाव कम करती है। यह एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम है जो शरीर को चुस्त बनाता है। महाविद्यालय छात्रों के द्वारा रंगों से मानव शरीर के विभिन्न अंगों को रंगीन तरीके से प्रस्तुत करने पर सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रशंसा की।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


