ििभण्ड, 28 फरवरी.मनीष दुबे। खेल मंत्रालय के दिशा निर्देश पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिता बंसल के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में दीपेन्द्र सिंह कुशवाह, अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेश सिंह बघेल, वरिष्ठ एडवोकेट डॉ. विनोद सक्सेना, सेवानिवृत्त चिकित्सा डॉ.दिनेश सिंह, प्रो. इ$कबाल अली, चौ. दिलीप सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम को प्रशासनिक दर्जा प्रदान किया गया। इसके पश्चात मंचासीन निर्णायक मण्डलों का महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा अतिथि सम्मान किया गया। इसी तारतम्य में प्रतिभागियों को उनके द्वारा किए गए। पंजीयन के क्रम में बैच नंबर प्रदान किया गया। उन्हीं बैच नंबर के क्रम में प्रतिभागियों को मंच पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया। सर्वप्रथम विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में पिंड सेट का प्रतिनिधित्व करने वाली यंग लीडर अंशिका मिश्रा को यूथ कनेक्ट हेतु विकसित भारत पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया। तत्पश्चात विषय की समीक्षा की जानकारी में भारतीय इतिहास की उस दौर की घटना जिसने लोकतंत्र को हिला कर रख दिया था। 25 जून 1975 की वह काली रात का जिक्र किया गया। जब तत्कालीन सरकार ने आंतरिक अशांति का हवाला देकर पूरे देश को एक विशाल जेल में बदल दिया था। यह सिर्फ आपातकाल नहीं बल्कि संविधान की हत्या का प्रयास था।
पंजीकृत प्रतिभागियों ने एक-एक करके अपने वक्तव्य को मंच पर प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डलों द्वारा उनके वक्तव्य पर मूल्यांकन किया गया। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में संजयदत्त शर्मा ने प्रथम, अभय प्रताप सिंह में द्वितीय और रोहित जाटव में तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल जज ने प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंच संचालन डॉ. राजीव कुमार जैन और प्रो. मोहित कुमार दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजन डॉ. अनिता बंसल ने किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


