भिण्ड, 28 फरवरी.मनीष दुबे। भाजपा के चंबल संभाग प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव का आगमन भिण्ड नगर मण्डल अध्यक्ष वैभव जैन बिट्टू के निवास पर हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्र.33 की पार्षद नीरजा विमल जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी विधानसभा स्तरीय वर्ग प्रशिक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यकर्ताओं से समर्पण एवं सक्रियता के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, भाजयुमो जिला पॉलिसी रिसर्च प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमो कार्यालय मंत्री गोपाल सोनी, भाजयुमो जिला पॉलिसी रिसर्च सह प्रभारी रितेश भदौरिया, ब्रज उपाध्याय एवं आशीष कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


