भिण्ड/ आलमपुर 27 फरवरी। होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस थाना परिसर आलमपुर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर नागरिकों सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय ने दोनों समुदाय के लोगों से रंगो का त्यौहार होली शान्तिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाएं जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग न मचाए। अन्यथा हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्री सहित अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति तेज आवाज में साउण्ड न बजाए। बैठक में नायब तहसीलदार आलमपुर अरविन्द शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आलमपुर अतुल रावत सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


