📝मनीष दुवे 📞 76940 40911
भिण्ड/मेहगांव 27 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में पदस्थ डॉ. राधिका चडार का चयन पीजी रेडियो आंको हेतु महात्मा गांधी मेडीकल कालेज इंदौर में हुआ है। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत परिश्रम व समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे मेहगांव स्वास्थ्य विभाग परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराते हुए आपातकालीन सेवाएं देते हुए मरीज एवं अटेंडर परिजनों के दिलों में अपनेपन की ज्योति जगाते हुए एक कुशल डॉक्टर के रूप में सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र वासियों के दिलों में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर अपनी पहचान बनाई। उनकी इस सफलता के लिए समस्त क्षेत्र वासियों एवं मेहगांव स्वास्थ्य विभाग परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के साथ योगदान देने में सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।


