भिण्ड, 27 फरवरी। इफको द्वारा विकास खण्ड लहार के ग्राम चिरुली में किसान राघवेन्द्र सिंह तोमर के यहां प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र लहार डॉ. एसपी सिंह जादौन, वरिष्ठ वैज्ञानिक उद्यानिकी डॉ. कर्णवीर सिंह एवं क्षेत्र के लगभग 60 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत इफको क्षेत्रीय प्रतिनिधि शुभम परमार ने किसानों को बताया कि नैनो यूरिया प्लस का पहला स्प्रे 30 से 35 दिन तथा दूसरा स्प्रे 50 से 55 दिन पर 4 मिली प्रति लीटर पानी के हिसाब से करना चाहिए। साथ ही नैनो डीएपी से बीज उपचार, जड़ शोधन एवं स्प्रे की विधि के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त इफको के अन्य उत्पाद एवं उनके लाभों की जानकारी प्रदान करते हुए संकट हरण बीमा योजना के बारे में अवगत कराया।
डॉ. एसपी सिंह ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग करने व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के बारे में बताया साथ ही उर्वरकों पर वर्तमान वैश्विक परेशानियों के बारे में बताया। डॉ. करणवीर सिंह ने किसानों को नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरक सागरिका व मिश्रित खेती को अपनाने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विक्रय अधिकारी इफको भिण्ड नितीश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में एसएफए अंशुल यादव एवं राजेश परमार का विशेष योगदान रहा।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


