भिण्ड, 26 फरवरी। शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में गत दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद से डॉ. राखी जैन एवं एएनएम रीना तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और छात्र/छात्राओं को एड्स संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर बताया गया कि एड्स किस प्रकार मानव शरीर को प्रभावित करता है? किन कारणों से होता है? इसके लक्षण एवं बचाव के तरीके भी बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशाराम सगर ने एड्स पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमएस परिहार ने भी इस संबंध में जानकारी दी।
कार्यकम में महाविद्यालय स्टाफ सचिन दौहरे, डॉ. संजय गुप्ता, श्रुति शर्मा, डॉ. दीपिका गायके, डॉ. केके थापक, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. राजीव शर्मा, रामपाल सिंह भदौरिया, अनुपम ऋषीश्वर उपस्थित रहेे तथा रेड रिबन क्लब की ओर से छात्र सदस्य राहुल देसाई एवं छात्रा सदस्य कोमल पण्डा उपस्थित हुए। समापन अवसर पर रासेयो एवं रेड रिबन क्लब की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता दनेलिया ने उपस्थित विद्यार्थियों को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरुक करते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस बीमारी को समाज से दूर रखने के लिए आगे आएं और अपनी भूमिका निभाते हुए समाज को जागरुक करने हेतु आह्वान किया एवं उपस्थित
स्टाफ, प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


