– कुम्हरौआ में चल रहा है एमजेएस कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
भिण्ड, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर तृतीय दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम पंचायत खादर गऊघाट के गोद ग्राम कुम्हरौआ स्थित गायत्री मन्दिर परिसर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दलवीर सिंह राजौरिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता कुशवाह जिला अस्पताल भिण्ड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेविका पूजा प्रजापति, शिविर निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता बंसल तथा सहायक प्राध्यापक सुरभि बाथम मंचासीन रहीं।
बौद्धिक सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दलवीर सिंह राजौरिया ने छात्राओं को सारगर्वित जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, आप सभी विद्यार्थियों को निमित व्यायाम करना चाहिए, संतुलित आहार लेना चाहिए, जंक फूड से बचना चाहिए, विटामिन युक्त भोजन ग्रहण करना चाहिए। आज की तनावपूर्ण जीवन शैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता कुशवाह ने अपने व्याख्यान में कहा कि स्वस्थ महिलाएं समृद्ध राष्ट्र की पहचान होती हैं। महिलाओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य जांच और तनाव मुक्त जीवनशैली के माध्यम से कैंसर व अन्य बीमारियों को रोका जा सकता है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, हीमोग्लोबिन, बीपी की जांच की गई। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने गांव जागरूकता रैली निकाली एवं शिविर दर्पण सनी राजावत एवं सुप्रिया दोहरे द्वारा बनाया गया। छात्राओं ने गायत्री मन्दिर परिसर की स्वच्छता अभियान चलाया।


