निशांत व आयुष बने असिस्टेंट मैनेजर
भिण्ड, 26 फरवरी। गोहद में पुराना स्टेण्ड शासकीय अस्पताल के पास निवास करने वाले रामनिवास अग्रवाल के पुत्र निशांत अग्रवाल एवं बाबा कपूर की गली में निवास करने वाले सुनील उर्फ सुन्नी सोनी के पुत्र आयुष सोनी ने पीओ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता पिता के साथ ही परिवार और गोहद का नाम रोशन किया है।
निशांत एवं आयुष ने बताया कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हम परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। उन्होंने कहा कि सफलता साधन से नहीं अपितु साधना से मिलती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने समय को बर्बाद न करें, समय का महत्व समझें। उनकी सफलता पर मुरारीलाल अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, मोहन सोनी, बंटी सोनी, मोंटू सोनी, चंचल थापक, सोमिल पराशर, साहिल माथुर, गोलू अग्रवाल, ललित अग्रवाल, किशन सोनी, मनोज थापक आदि ने बधाई दी है।

