भिण्ड, 26 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, सभी संगठनत्मक जिलों में अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 27 फरवरी को भिण्ड आएंगे। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। 28 फरवरी को मुरैना एवं दतिया की जिला कार्यशाला में शामिल होंगे।
मौ के नए मण्डी सचिव ने संभाला प्रभार
मौ। कृषि उपज मण्डी समिति मौ में लंबे समय से रिक्त सचिव के पद मण्डी सचिव बृजराज सिंह जादौन ने अपना प्रभार गृहण कर लिया है। चार्ज लेने के तत्काल बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ मण्डी कार्यालय और परिसर का निरीक्षण किया है।
मरीज को उपचार हेतु 35 हजार की आर्थिक सहायता
भिण्ड। सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के आदेशानुसार नवीन एवं नवकरणीय मंत्री राकेश शुक्ला की अनुशंसा पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डे द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनांतर्गत चिकित्सा/ ग्रहिता/ मरीज को उपचार हेतु सतेन्द्र चौहान पुत्र रमणी सिंह निवासी वार्ड क्र.22 नवादा बाग भिण्ड के उपचार हेतु 35 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है।


