भिण्ड, 26 फरवरी। नेशनल हाईवे 719 को फोरलेन बनाए जाने की मांग जोरों से उठ रही है, इसी बीच गोहद विधायक केशव देसाई ने मप्र विधानसभा में ध्यान आकर्षण लगाया है।
उन्होंने उल्लेख किया है कि मप्र के भिण्ड जिले से गुजरने वाला एनएच 719 ग्वालियर-भिण्ड-इटावा हाईवे का चौड़ीकरण (फोरलेन) करना अति आवश्यक है, इस हाइवे पर प्रतिदिन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, वर्ष 2022 से वर्तमान तक लगभग 1050 दुर्घटनाएं हुई। जिसमें लगभग 337 लोगों की मृत्यु एवं 1343 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हंै। जिस कारण इसे मौत का हाईवे भी कहा जाने लगा है। वर्ष 2022 में नितिन गड़करी ने इसे फोरलेन बनाने की घोषणा की थी, जिस पर आज तक अमल नहीं हुआ है। यथाशीघ्र 719 हाईवे को फोरलेन करवाये जाना आवश्यक है, मौत का हाईवे के कारण आमजन अपने परिचितों को खो देते हैं। जिससे क्षेत्र की जनता में भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

