भिण्ड, 26 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ जिला भिण्ड द्वारा मप्र शासन के कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण करने हेतु मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव मप्र शासन भोपाल के नाम तथा मप्र के श्रमिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम तथा भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित पांच प्रस्तावों पर आधारित ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं श्रम तथा रोजगार मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम अपर कलेक्टर भिण्ड को ज्ञापन सौंपा गया।
कर्मचारियों के समक्ष प्रमुख मांगों का वाचन करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में केन्द्र के सामान डीए नियत दिनांक से प्रदान किया जाए, राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त हुए अध्यापक संवर्ग (मूलत: शिक्षा कर्मी,संविदा शिक्षक, गुरुजी) की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता मान्य कर सभी लाभ प्रदान किए जाएं, कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा को प्रारंभ कर कर्मचारियों को इसका लाभ प्रदान किया जाए, नवीन पेंशन योजना के स्थान पर ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाएख् इत्यादि तीस मांगों का ज्ञापन सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र बादल ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों में श्रम कानूनो का बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू करें और अंत्योदय को साकार करें। ठेका श्रमिकों के शोषण को खत्म करने के लिए कानून में बदलाव किया जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ इन्हें प्रदान किया जाए। त्रिपक्षीय तंत्र को पुनर्जीवित कर उसे प्रभावी व्यवहारिक एवं नियमित किया जाए। जनरल भारती पर लगी रोक तुरंत हटाई जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार शर्मा, विभेष सिंह तोमर, पुरुषोतम सिंह भदौरिया, पेंशनर महासंघ भिण्ड के रमेश चन्द्र मिश्रा, जिला सचिव सत्यनारायण सोनी, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला आईटी प्रभारी मुनेन्द्र सिंह कुशवाह, संभागीय उपाध्यक्ष कुसुम परमार, मप्र राज्य कर्मचारी संघ चंबल संभाग के संभागीय उपाध्यक्ष देवेंद्र बुधौलिया, रणधीर सिंह परमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, नंदकुमार दुबे, किसान मित्र दीदी संघ भिण्ड के जिला अध्यक्ष अनंत सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री बालमुकुंद आदि उपस्थित थे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

