भिण्ड, 24 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग के तहत शासन निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य बी. पुरोहित, जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र सोनी के निर्देशन में परिवहन कार्यालय से सोनम, दीपक सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना बताया कि महिला बाल विकास विभाग महिलाओं और बालिकाओं की सशक्तिकरण की हमेशा प्रयासरत है और पिंक ड्राइविंग लाइसेंस महिला सशक्तिकरण की दिशा में ही एक कदम है। बालिकाओं और महिलाओं को नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस पढ़ाई कर उनको सशक्त करना की प्रमुख पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप है। शासन की मंशा है कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हों।
परिवहन कार्यालय की ओर से मौजूद सोनम और दीपक सिंह ने बालिकाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और उनके मोबाइल द्वारा उनके लर्निंग लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन कराया और टेस्ट देने के तरीके भी बताए। जिला परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट किया कि इस आसन द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस नि:शुल्क है, शासन की मंशा है कि बालिका एवं महिलाएं सशक्त और सक्षम हो। आरटीओ विभाग की ओर से भी बालिका और महिलाओं के लिए आगामी आयोजित होने वाले पिंक ड्राइविंग लाइसेंस की ओर से पूरे सहयोग की बात की गई।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


