भिण्ड, 24 फरवरी। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के कार्यालय परिसर में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला प्रभारी निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के जिला समन्वयक अश्वनी शर्मा, जिला पंचायत से जिला प्रबंधक एनआरएलएम जयप्रकाश बरूआ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विकास प्रबंधक शिवानी शर्मा एवं अवनीश सिंह उपस्थित रहे।
प्रभारी निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा जिले में कौशल विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों, स्वयं सहायता समूहों एवं नव उद्यमियों की क्षमता का विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, डिजिटल लेन-देन, शासकीय योजनाओं एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों, ऋण प्रक्रिया, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की विधि तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उत्पादों के प्रचार-प्रसार के प्रभावी तरीकों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार दुबे, योगेन्द्र सिंह तोमर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद शर्मा, संतोष सिंह गुर्जर, लेखपाल हेमंत शर्मा, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेन्द्र सिंह चतुर्वेदी, रामवीर, जयप्रकाश, प्रशिक्षिका मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, रामजानकी, सविता श्रीवास्तव, साधना आदि उपस्थित रहे।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


