भिण्ड, 24 फरवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत घिरोंगी गांव में रविवार की शाम 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें गाड़ियां भी फोड़ दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकार के अनुसार प्रथम फरियादी धर्मेन्द्र गुर्जर ने पुलिस को बताया कि विष्णु गुर्जर, सचिन गुर्जर, मोहित गुर्जर, सुनील गुर्जर आदि लोगों ने घर पर आकर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी सचिन गुर्जर ने कहा कि मैं अपने ट्रैक्टर की पंचर लेपिनेंस तिराहे पर जुड़वा रहा था, तभी भोलू गुर्जर, भानु गुर्जर, दीपू गुर्जर एवं पंकज गुर्जर द्वारा मुझ पर हमला कर मेरे साथ मारपीट की गई। इस प्रकार की सूचना मिलते ही गोहद एसडीओपी महेन्द्र सिंह गौतम एवं मालनपुर थाना प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मालनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


